Shailaja Bhattad ✓
Literary Brigadierमेरा नाम डाॅक्टर शैलजा एन भट्टड़ है। मैंने प्रायोगिक रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।कईवर्षों तक महाविद्यालय के रसायन विभाग के एच ओ डी के पद पर कार्यरत रही। कविताएँ लिखने का बचपन से ही शौक रहा है।मेरी स्वरचित रचनाएं 200 से भी अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व राज्यीय समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। आकाशवाणी व दूरदर्शन से मेरे कविताओं के कई कार्यक्रम प्रसारित हो चूकें हैं। कई विद्यालय स्तरीय व राष्ट्रीयस्तर की कविता प्रतियोगिताओ में विजेता रही । लघुकथाएँ भी कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। मेरी शुरू से ही यह ख्वाईश रही है कि मेरी कविताएँ देश की उन्नति में सहायक बने । समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने व उनकी सकारात्मक सोच में निखार लाए। जीवन के अनुभव भी मुझे लेखन के लिए प्रेरित करते हैं बहुत खुशी मिलती है जब पाठकों के कविता अच्छी लगने पर बधाई के फोन आते हैं, लगता है लिखना सार्थक हुआ। मेरी E_Book "दृष्टिकोण " story mirror की website पर प्रकाशित हो चुकी है। मैं स्टोरी मिरर वेबसाइट द्वारा "ऑथर ऑफ द वीक अवार्ड" से नवाजी जा चुकी हूं। व ऑथर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 के लिए मुझे नॉमिनेट किया गया था जिसमें 611 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। मैं विभिन्न कार्यक्रमों की एंकरिंग के लिए स्क्रिप्ट लिखती हूं। मैंने हिंदी बॉलीवुड मूवीस के लिए कई गाने लिखे हैं।
No stories yet.