मैं जहाँ कही भी रहूँ वो मेरे साथ है,
उसके बिना मेरी जिंदगी ध्वस्त है।
मेरी हर हार को वो जीत मे बदल देता है,
मागने से पहले ही सब कुछ भेज देता है।
हर सुबह में उससे मिलने जाता हूँ,
मंदिर जाकर सर झुकाता हूँ।
हर बंदे की जिंदगी का वो सांता है,
वो ही तो है जो यह दुनिया चलाता है।
मृदुल मन उसी के भरोसे चलता है,
वही हम सब की जिंदगी का सांता है।
Loading comments…