आसान नहीं प्यार और दोस्ती निभाना
एक दूसरे के एहसासों को समझ पाना,
आंखों में देखकर सच्चाई पता लगाना
बातों, मुलाकातों में अच्छाई जताना,
छोटी छोटी गलतफहमियों को सुलझाना
कभी सताना, रूठ जाए तो फिर मनाना,
अंतरमन की बातें एक दूसरे को बताना
आसान नहीं है प्यार और दोस्ती निभाना।
Comments
Loading comments…