अब तो सांस भी उनकी मर्जी है
अब तो रास भी उनकी मर्जी है
सच् बोल दिया ऐसे अगर सच् ने
अब तो फांस भी उनकी ही मर्जी है !
छूट जाये साथ नफरतों से क्यूँ
मिट जाये बात फितरतों से क्यूँ
मान लो जजबात अपनो के अभी
अब तो उनका साथ भी उनकी मर्जी है !
ये रात दिन स्याह हो गये होंगे
जब भी सोचो तनहा दिल इतना
ये इबारत लिख दिया उसने मन मे
इनके "मन की बात" भी इनकी मर्जी है !!
Loading comments…