अंधविश्वास क्या है
ये सम्पूर्ण भारत का विनाश है
ढोंगी बाबा पर विश्वास ही अंधविश्वास है
अनहोनी को होनी जानना ही अंधविश्वास है
हर पंचवर्ष में, सम्पूर्ण भारतवर्ष में
निहायती झूठी बकवास पर विश्वास
क्या नहीं है अंधविश्वास?
अपनों की बात पर, विकास को नकार कर
तुच्छ-सी चीज़ में "यार"
क्या नहीं है अंधविश्वास?
जुल्म को मिटाने में, जुल्मी चुनने में
जो हो रहा है इतना प्रयास
क्या नहीं है अंधविश्वास?
सत्य को मिटाकर, झूठ को बढ़ाकर
कर रहे हैं सभ्यता बर्बाद
क्या नहीं है अंधविश्वास?
Comments
Loading comments…