कम न समझो हम सबको
हम भारत के भविष्य हैं
प्यार से बड़ा करो हम सबको
हम एक अमूल्य रत्न हैं
असीम साहस और बल है हम में
हम आसमान छू पाएंगे
इसी गगन के सितारें हैं हम
फीका कभी न पड़ जाएंगे
सोने का भारत को हम सब
मोतियों से झलसादेंगे
हम बच्चों की ताकत है यह
कम पड़ने नहीं देंगे
बच्चें हैं कमजोर नहीं
हम बापू सुभाष बनपाएँगे
टागोर जैसे कवि बन कर
इस दुनिया को बदल देंगे
विज्ञान की आभा से हम सब
देश को बदल देंगे
डॉक्टर बनके लोगों को हम
बीमारी से बचाएँगे
बच्चों में सारी खूबियाँ छिपी हैं
आओ इसको जानते हैं
इसी बाग की कलियाँ हैं हम
हम तो अमूल्य रत्न हैं
अमूल्य रत्न हैं।
Comments
Loading comments…