याद है हमें वो बचपन की गलियां,
जहां खेलते थे हम सारी सहेलियां,
वो दिन भी क्या थे जब हम लोग साथ थे,
लेकिन आज हम अपने अपने घर थे,
याद है हमें वो गर्मियाँ,
जब सुलझाते थे हम बहार बैठ कर वो पहेलियां,
याद है हमें वो दिन बारिश के,
जहां हम बहाते थे नाव पानी में कागज की,
याद है हमें वो हर पल,
शायद वापस मिल जाते वो दिन आज कल।
Comments
Loading comments…