एक राज की
बात बताता हूँ,
आप क्या लिखते हैं
इन बातों को भूल
जाएँ तो बेहतर,
अनुराग हो
या प्यार हो,
क्रोध हो या
पश्चाताप हो,
दुःख भरी दास्ताँ
का उद्गार हो,
हमें तो जांचना
परखना आता ही नहीं,
अच्छी प्रतिक्रियाएं
देनी मुझे आती ही नहीं।
इस भाग दौड़
भरी जिंदगी में
बस मैं 'लाइक' का
बटन दबाता हूँ !
इस तरह ही
अपने हुनर का
जादुई करिश्मा
लोगों को दिखाता हूँ।
Loading comments…