नए भारत का तूने नया पटल बनाया है
उन्नति मार्ग देश को 'अटल' दिखाया है।
मुश्किलें तुझसे सब हारी
तेरे फैसलों पे गर्व 'बिहारी'
इंसानियत रही सदा विजयी
और तू अमर सदा 'वाजपेयी'।
तेरी एक गरज ने देश सकल सिखाया है
उन्नति मार्ग देश को 'अटल' दिखाया है।
कारगिल, परमाणु, अक्षरधाम
जग देखा तेरा हर परिणाम
तेरी सादगी से देश आबाद
क्रूर सियासत से धरा आजाद।
तूने जग में हिंद का परचम फैलाया है
उन्नति मार्ग देश को 'अटल' दिखाया है।
तेरे विरोधी कल थे आज भी
मोदी में दिखता तू आज भी
नैतिक मूल्य मिले विरासत में
समृद्धि अब फैलेगी भारत में।
तेरे विचारों से जग में नया तल पाया है
उन्नति मार्ग देश को 'अटल' दिखाया है।
Loading comments…