कभी - कभी
दिल करता है
कोई कह दे
आज तुम
कुछ मत करना
सब हम कर लेंगे
ले लो कम्पलीट ब्रेक।
सच में
बहुत मन करता है
कभी - कभी....
अगर........
मिल जाए
ऐसी ब्रेक
तो मैं खूब लिखूँ
पूरी कर लूँ मन की
लिख दूँ हर बात
जो मन में उठती है ..
उकेर दूँ
सब भावों को
पन्नों पर ......
Loading comments…