काली बदरा है छायी
लेवत बरखारानी अंगड़ाई
चलत दीवानी पवन साई साई
तन मन नाचे ता ता थाई
काली बदरा है छायी
आयी बौछार फुॅंवार लायी
मन डोलत है डारी डारी
झरझ़र झरझर बूँद आई
काली बदरा है छायी
शाम सुहानी प्यारी आयी
बदरा में बिजुरी बलखाई
बरखा ऋतु ये बहार लायी
काली बदरा है छायी।
Loading comments…