
कहते हैं ज़िन्दगी कुछ सपनों से बनती है, कुछ ख्यालों से बनती है. . . . . और शायद कुछ सवालों से बनती है. ऐसा ही एक सवाल मेरे जेहन में भी आया था अपने आसपास के माहौल को देखकर. वही ख्याल मैं यहाँ बाँटना चाह रहा हूँ. उम्मीद करता हूँ ये सवाल आप के दिलो-दिमाग को झंझोड़ेगा। आप भी फिर कोई नया सवाल खड़ा करेंगे और मैं चाहूँगा कि उस सवाल का ज़वाब आप कोई बदलाव कर के लाएँ . ऐसा बदलाव जो अपने लिए हो, दूसरों के लिए और इस ख़ूबसूरत ज़िन्दगी के लिए हो.
Loading comments…