चुनाव का माहौल
गरमा गरम होता है
कौन किसी को
सच बात बताता है
कुछ भी हो जीत
हर कोई चाहता है
उसके लिए अपना
पराया कोई नहीं है
सत्ता पाने के लिए
जुगाड़ किया जाता है
जीत के बाद फिर
मंत्री बनने ख़्वाब देखता है
गाड़ी पर लाल बत्ती
मंत्री बनना चाहता है
अपने स्वार्थ के लिए
सब कुछ छोड़ देते है
Loading comments…