चलो सब मिलकर
एक विचार बनाएं
एक - एक नया पौधा
मिलकर लगाएं,
जीवन को हर्षोल्लास, खुशी
उमंग, ताकत, ज्योति
खुद पर विश्वास के साथ सजाएं,
अंधविश्वास की जड़ को
ज्ञान के पहलुओं से
जड़ से उखाड़ फेंके,
कुछ पल मौन तो
कुछ पल हँसी
कुछ पल खुशी के
साथ बिताएं
चलो सब मिलकर
एक विचार बनायें !
Loading comments…