गांधी जी के तीन बंदर
आज मूर्तियां बन
बैठे रहते हैं
उनका संदेश
ना कोई सुनता है
ना कोई देखता है
ना कोई बोलता है
सच कहें
तो कोई नहीं मानता
सब उसी तरह है
जिस तरह के गांधीजी के
तीन बंदर थे
युग पलटा है संदेश उल्टे है
आज गांधीजी के तीन बंदर
मूर्तियां बन बैठे रहते हैं
और उनका संदेश है
अच्छा मत सुनो..
अच्छा मत देखो..
अच्छा मत कहो..
पलटा है युग उल्टा संदेश !
Loading comments…