Loading…

ग़ज़ल साहित्य में काव्य की बेमिसाल विधा है. जो सदियों का सफर तय करने बाद, आज भी उसी चाव और शौक़-ओ-शग़फ़ से पढ़ी, लिखी और सुनाई जा रही है. गुज़िश्ता दौर में शायरी का दायरा बोहोत बढ़ा है, और नए प्रयोगों के साथ बढ़ता ही जा रहा है. अब ग़ज़ल महबूबा के हुस्न, उसकी तारीफ़ तक महदूद नहीं है. बल्कि उसके साथ-साथ ग़ज़ल ने अपने वक़्त के मसाइल, सवालों, निज़ाम की खराबियों और मुद्दों की जानिब खुद की जवाबदेही भी अख्तियार की है. ग़ज़ल अब उस मुक़ाम पे है, जहां से उसका दीदार करना, सचमुच दिलकश और दिलफरेब है.
Comments
Loading comments…