मुश्किलों से टकराएंगे
मिलकर कदम बढ़ाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
दिल से दिल मिलाएंगे
नफरत की दीवार गिराएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
ठोकरों से न घबराएंगे
तूफानों से भी लड़ जाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
संकट में न घबराएंगे
सोच समझ कदम बढ़ाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
गिरतों को हम उठाएंगे
भटकों को राह दिखाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
कर्म पथ पर बढ़ते जाएंगे
मंजिल अपनी पाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
कर्तव्य अपना निभाएंगे
दिल किसी का नहीं दुखाएंगे
गीत खुशी के गाएंगे।
Loading comments…