कुछ बातें इसिलिये नहीं कहता मैं
के बात कहने से पूरी हो जाती है
के कहानी सुनाने से ख़त्म हो जाती है।
और मैं इन बातों को कहते रहना चाहता हूँ
इन कहानियों को दोहराते रहना चाहता हूँ
इस गिलौरी का जायका अभी और लेना चाहता हूँ।
तभी होठों पर नही लाता बस जुबां पर रखता हूँ
कुछ बातें मैं वाकई कहना चाहता हूँ
और बस इसिलिये नहीं कहती।
Loading comments…