सुन्दर दिखता वो गुलाब
अपने साथ लिए कितने कांटे होता है
इसलिए पसंद सबको आता है
पर छूने से सब डरते हैं
दूर से ही फूल के साथ कांटे देख
अपने कदम पीछे कर लेते हैं
ये नज़ारा याद एक चीज़ की दिलाता है
कि इंसान कितना भी खूबसूरत हो
पर बुराई के कांटो के आगे
हर चमक फीकी रहती है
फिर क्यों गुरुर करना उस जिस्म पर
जिसने एक दिन मिटटी में मिल जाना
अपने अंदर छिपे उन कांटो को फूल बनाओ
जिन्होंने तुम्हारी सादगी से तुम्हे खूबसूरत बनाना !!
Loading comments…