सब कहते हैं कि मैं डरती हूॅं
उन बातों से जो उन्हें
भले ही छोटी लगती है
पर मेरे लिए वो मायने रखती है
हाँ, डरपोक हूँ मैं
क्योंकि गलती से भी
गलत करने से डरती हूँ
अपने मन और ज़मीर से
न जाने कितनी बार लड़ती हूँ
हाँ डरपोक हूँ मैं
बातों से मेरी किसी का
दिल न दुखे, इसलिए
कुछ भी बोलने से डरती हूँ
हाँ, डरपोक हूँ मैं
रिश्तों में न आए दरार
इसलिए किसी से
उलझने से डरती हूँ
हाँ, डरपोक हूँ मैं
यदि यही होता है डर
तो सच में मैं बहुत
डरपोक हूँ मैं
Loading comments…