हमारे भारत के जवान,
जो हैं बढ़ाते हिंदुस्तान की शान,
हम पंछियों को उड़ने के लिये,
प्रदान करते हैं एक खुला आसमान।
जब गुजरते हैं आप किसी रास्ते से,
हाथ खुद सलामी के लिये उठ जाता है,
आपकी जिंदा दिली और हिम्मत के आगे,
सर नम्रता से झुक जाता है।
अकेले सीमा पर सुबह से शाम हो जाती है,
पर आप कभी थकते नहीं,
हमें आप पर गर्व है,
क्योंकि...
तिरंगे के सिवा आपके सर
किसी के आगे झुकते नहीं।
हमारे देश का तिरंगा
शान से लहराता है,
हमारे सैनिक वीरों का वीर
है यही जताता है।
ठंडे से ठंडे गर्म से गर्म
इलाकों में आप तैनात है,
हमारे दुश्मन जो
हर बार नाकाम होते हैं,
उसकी वजह आप है।
आपसे हमारे देश की
आन बान शान है,
हमारे देश की सुरक्षा की
आप ही जान है।
हर खुशी, त्योहार जो
हम खुल कर मनाते हैं,
उस निडरता की वजह
हमारे सैनिक महान है।
दुनिय की सबसे ऊँची
सरहदी चोटी जिनके कदमों में है,
असहनीय गर्म मौसम में भी
जो गस्त लगते रहते हैं,
जो हर मुश्किलों का सामना
सीना तान कर करते हैं,
हम उन सैनिकों को
तहे दिल से सलाम करते हैं।
Loading comments…