थक गए कंधे हमारे
बोझ फिर भी हम उठाए
क्या गुजरती है कहो
हम किसको ये बताएं
ढेर है बीमारों का
अनार यहाँ कम है
इलाज किसका छोड़ दे कहो
किसको खिलाएं किसको बचाएं
मानते है यहाँ सब हमें
भगवान से भी बढ़कर जैसे
पर है इंसान भी चिकित्सक
आप सब को कैसे जताएं
रात दिन हम है लगे
सुख चैन छोड़ के
सोचते हैं बीमार सभी
स्वस्थ खुश होकर जाएं
जान हममें से भी कई की
अनेकों अब तक जा चुकी है
आप अपनी हमदर्दी जरा
हम सबों को भी दिखाएं
अच्छे बुरे सभी जगह मिलेंगे
अपना भरोसा आप मत डिगाए।
Comments
Loading comments…