फेसबुक पर चमके-दमके फेस आपका होली में ।
रंगरेज की चुनर सा रंगीला,भेस आपका होली में।
सुखरंग बरसे झमाझम,तन मन धन और झोली में।
नीलम संजय संग वैभव यही शुभेच्छा है होली में।
आज मिल मिटादें, हृदय गुबार होली में
भुला रंजिश करें,स्नेह की फुहार होली में।
नीलम घनस्याम सजन,करूं मनुहार होली में
बन राधिका हृदय,करूं नीलम श्रृंगार होली में।
मिला नैनों से नयन साजन,मिटा तकरार होली में।
प्रेम रंग से हो जाए, गुल-ओ-गुलज़ार होली में।
रंग और नूर की बरसादे फिर बौछार होली में
फागुन में अगन लगाए सुन तेरा श्रृंगार होली में।
Loading comments…