रंग-बिरंगे रंगों को
लेकर आई है होली
रंग हरा गुलाल भरा,
सब सत रंगों की लगती बोली
रंगों में है लाल रंग
सब रंगों में है एक
भर-भर मारो पिचकारी
सब पर्वों में है एक
रंग भरा ये मौसम आया
सब रंगों का संयोग
इंद्रधनुष में इन सात रंगों का
आपस मे होता योग
गली-गलौच में रंग फुहारों
की होती है बरसात
घर परिवार सदा सुखी रहें
एक दूसरे को देते सौगात
होली के इन त्योहारों में
घर मे बनते पकवान
बधाई भरा ये पर्व हमारा
सबको मिलता सम्मान।
Loading comments…