सबसे पहले सेब काट के बीच का भाग निकाला,
छोटे-छोटे टुकड़े कर एक चम्मच नींबू रस डाला।
थोड़ा नमक मिला एक पैन में तेल गर्म भी करना,
तेल गर्म होते ही सरसों और करी पत्ता है मिलाना।
हींग, मेथी पाउडर, लाल मिर्च व नमक है डालना,
कटे हुए सेब भी पैन में डाल एक मिनट ही पकाना।
गैस बंद करके फ़िर मिश्रण को भी ठंडा ही करना,
ठंडा होने बाद बचा नींबू रस अच्छे से मिलाना।
सेब का स्वादिष्ट और बढ़िया सा अचार ही खाना,
सर्विंग बाउल में निकाल के परांठे के संग खाना।
Loading comments…