120Log inSign up
by Raj Dewansiइक दिन ऐसा आयेगा
Details

इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम्हारे नादान से चेहरे पर

खिलखिलाती हुई मुस्कान होगी


इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम्हारा कल

मुस्कुराते हुए आज के सामने

ओझल हो जायेगा


इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम्हारा खुद का

एक हसीन जहान होगा

उस जहान में

मुस्कुराता हुआ परिवार होगा


इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम्हारे कुछ अधूरे सपनो को

तुम्हारी ही नन्ही सी जान

पूरा करने को कदम बढ़ाएंगे

उस दिन तुम्हारे चेहरे पर

एक मुस्कान

और ख़ुशी के आँसू होंगे

पर कोई बात नही

अब तुम्हे कोई

'आँसुओं की टंकी' नही कहेगा !


इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम बेबाक होकर

मुस्कुराते हुए

अपने सारे पलों को जिओगी


इक दिन ऐसा आयेगा

जब तुम्हारी ये ख़ामोश - सी मुस्कान

एक चंचल - सी मुस्कान में बदल जायेगी

इक दिन ऐसा आयेगा

इक दिन ऐसा आयेगा...!




Loading comments…