झण्डा हमारा,
सबसे प्यारा,
तीन रंगों को,
दर्शाता है।
सबसे ऊपर केसरिया रंग,
शक्ति और साहस,
दिखाता है।
बीच में श्वेत रंग,
शांति और सत्य को,
सिखाता है।
सबसे नीचे हरा रंग,
उर्वरता और वृद्धि को,
दर्शाता है।
और अशोक चक्र
गतिशीलता
समझाता है।
झण्डा हमारा,
सबसे प्यारा,
तीन रंगों को,
दर्शाता है।
Loading comments…