जिंदगी
जीवन का एहसास है
कोरे कागज सा
एक सादा किताब है।
संघर्ष से ही
यह दुनिया आबाद है
जिंदगी
जीने की बात है।
जो देखे
जिस नजरिए से
उसकी
वही राय है।
सपनों को पिरोने का
अपना अपना अंदाज है
जिंदगी
बस एक एहसास है।
जिंदगी
कागज कलम है
लिखना
दिन रात है।
क्या और कितना
समय इसमें बर्बाद है
उसी का रंग
तेरे मेरे साथ है।
सुख चैन में खोया
जो पाया बस चार रात है।
हां, जिंदगी
जीने की बात है।
हां, जिंदगी
जीने की बात है।
Loading comments…