बचपन से ही रहे हैं हम तलाश में
मिल जाएगा जवाब एक दिन इस आस में।
पर मिला नहीं जवाब इस बात का
हालांकि छोड़ी नहीं कमी कोई हमने प्रयास में।
ज़िन्दगी की पहेली सुलझाते सुलझाते
सारी ज़िन्दगी ही निकाल दी हमने।
पर सुलझ जाएगी ये एक ने एक दिन
जी रहे हैं हम अभी भी इसी विश्वास में।
Comments
Loading comments…