120Log inSign up
by sunita mishraजल संकट
Details

करें कैसे जल संकट का समाधान,

निपटना कठिन है, नही हैं आसान ।


बहुत से इलाकों में अंधाधुंध दोहन

गिरा इतना जलस्तर की घबराये मन,

यूँ तो सभी को है संकट का भान

करें कैसे जल संकट का समाधान ।


नहीं करता है कोई कारगर उपाय

किसी तरह वर्षा जल भू में जाय,

सभी को बताएँ सभी जाएँ जान

करें कैसे जल संकट का समाधान ।


बड़े-बड़े लोग सभी सभा बनाएँ

जो कुएँ, तालाब विकसित कराएँ,

पानी के अपव्यय पर भी हो ध्यान

करें कैसे जल संकट का समाधान ।




Loading comments…