120Log inSign up
by Pinky Ashkuजंग
Details

हर कदम हर राह

एक नयी जंग है

हर कदम हर राह

हमारी खुद से खुद की जंग है।


कभी समाज के रीति रिवाज

रुकावटें बनते हैं तो

कभी हमारा खुद का डर।


कब तक हम डरते रहेंगे

मत घबरा, मत डर समाज से

बस खुद को जीत ले

वही तेरी जीत है।


मत डर नारी,

जब तक हम डरेंगे

तब तक डराऐगी दुनिया।


हम क्युँ नहीं समझते

कि डर समाज का नहीं

हमारा खुद का डर है।


वो डर ही तो है

जिसे हमें हराना है

हमें खुद पर विजय पानी है

और हर डगर आसान हो जाएगी।।

Loading comments…