Loading…
कभी कभी हो ही जाता,यूँ हादसा अज़ीब सा, मेरे संग रूठ जाता, मेरा अपना नसीब सा | दूर जिसे घेर लिया, है आंधी औ' तूफ़ान नें , वो कोई बिरछ नहीं, है वो आदमी ग़रीब सा | सुबह से जो शाम तक, उठाके लाश फिरता है , वो तो कोई कंधा नहीं, है लगता सलीब सा | जल्दी से जितनी, अंधेरी रात बीत जाए, सुबह का उज़ाला होता, है उतना करीब सा | हदबंदी कर लोग, भूमि को तो नापते हैं , नापे जो दिलों की दूरी, है कहाँ वो ज़रीब सा ?
Comments
Loading comments…