कौन है वो?
जो मेरी निंदिया चुराता है,
जो हर पल मेरे दिल पर छा जाता है,
कौन है वो?
जो हरदम मेरे होंठों पर मुस्कान लाना चाहता है,
जो मेरी हर हंसी पर मरना चाहता है,
कौन है वो?
जो मेरी परछाई बनना चाहता है,
जो मेरी तरह जीना चाहता है,
कौन है वो?
जो मुझ में उसकी तरह ही रंग भर देना चाहता है,
जो मुझे हर रंग में रंग ना चाहता है ,
कौन है वो?
जो मुझ में समाना चाहता है ,
जो मेरी जिंदगी बनना चाहता है।।।।
Loading comments…