खूबसूरती मन के
विचारों का भाव भर है,
इसका कोई निर्धारित मापदंड नहीं है।
खूबसूरती एक चिंतन है
एक नजरिया है,
हमारे मन का स्वभाव
खूबसूरती का निर्धारण करता है।
हमारी आँखों को
खूबसूरती का दीदार होता है,
जैसा हमारे मन के
भावों का उद्गार होता है।
हर किसी के लिए
खूबसूरती की परिभाषा का निर्धारण
अपने अपने हिसाब से होता है।
Comments
Loading comments…