कर्म
जीवन
चलाने हेतु
करता इंसान कर्म
कभी सत् करे कभी असत्
पता चलता जब आता कर्म परिणाम।
अजब विडम्बना देखी इंसान की
कर्मफल अच्छा हो इतराए
बुरे पर प्रभुदोष जताए
नहीं सोचता इंसा
कर्मों का फल
यहीं भोग
जाना है।
नासमझी
तो देखो इंसा की
बड़ी आसानी स्वार्थ सिद्ध
कर्मों को पूर्व जन्म फल कह डाल टाले।
अच्छे फल को मेहनत फल माने
जब न हो कुछ उसकी मर्ज़ी
तो मुंह से बुरा भला कहा
कर्म हमें जीना सिखाते
अच्छी राह ले जाते
बस सोच बदल
प्रभु विश्वास
करो सत्
कर्म।
Comments
Loading comments…