कठपुतलियां
अपने हक की परिभाषा की
समझ ना होने से
बन गई दूसरे के हाथों की
कठपुतली
शिक्षा का ज्ञान लिया होता
ये नौबत नहीं आती
कोई भी समस्या आने पर
लोगों से निदान पूछना पड़ता
ये अज्ञानता का नतीजा है
उम्र से फर्क नहीं होता
अब पढ़ाई कर रही हूँ
आत्मविश्वास का हौसला
मन मे भर रही हूँ
ताकि अब दूसरे के हाथों की
कठपुतलियां
औरों को भी बनने से बचा सकूँ।
Loading comments…