यह देश है वीर जवानों का
जिसकी मिट्टी हर दिन कुछ नयी कहानी कहती है
यह देश है नारी शक्ति का
जो सिता बन लक्ष्मण रेखा तो पार करती है
वक़्त आने पर दुर्गा भी बन जाती है
आभिमान से भारत देख रहा
कहते है तंत्र ज्ञान में
भारत पीछे है
मगर नासा में तो सबसे ज्यादा भारतीय ही दिखते है
आयुर्वेद और योग है हिंदुस्तानी
मगर फिरंग्यो के वहा ज्यादा बिकते है
यह देश है वीर जवानो का
जिसकी मिट्टी हर दिन कुछ नयी कहानी कहती है
यह देश बडे़ देशो के साथ हाथ मिलाते है और छोटे देशो के हाथ बटवाते है
इस मुश्किल की घड़ी में सबसे ज्यादा ताकतवर है खड़ा
फिर वो क्युं दुसरो पर निर्भर होना चाहता है
क्यों यह देश स्वदेशी नही अपनाता है
क्यों नही अपने काबिलियत को दिखाता है
आओ मिलके अपने देश को बढाए
आओ मिलके अपने देश की सुन्दरता को दिखलाए
आओ मिलके हम स्वच्छ भारत बनाए
आओ मिलके हम स्वदेशी अपनाए और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाए
आओ मिलके अपने देश को फिर सोने की चिड़िया बनाए
Loading comments…