पंडित जी ने कुंडली मिलाई
और यह बात बताई
36 के 36 गुण
मिल रहे हैं
इनकी जोड़ी अच्छी जमेगी
इनके प्यार की बगिया
अच्छी तरह महकेगी,
यह सुनकर लड़के का
बाप गुस्से में आया
उसने अपने बेटे का
ब्याह न
करने का मन बनाया
कारण पूछने पर
उसने बताया
मेरा लड़का लफंगा है
अगर 36 के 36 गुण
मिल रहे हैं तो
लड़की भी लफंगी होगी
एक को तो सम्भाल
नहीं पाते हैं
क्या दूसरे को
भी ले आयें ?
पहिले ही परेशानियां
कम है जो
नयी परेशानियां
और मोल ले आयें !
Loading comments…