काली काली रात थी,
डरने की बात थी।
चमगादड़ उल्टा लटका था,
टेढ़े पेड़ पर अटका था।
लंगड़ा भूत इंतज़ार में था,
बंगड़ा भूत भी तैयारी में था।
हवा तेज़ - तेज़ चल रही थी,
बरगद की दाढ़ी हिल रही थी।
अचानक बिजली चमकी,
जैसे हो एक धमकी।
टिप- टिप बरसा पानी,
भूतों को याद आ गई नानी।
Loading comments…