माँ हर पल
अपने बच्चे के
साथ होती है
और लाड़ बताती है
चाहे हो नजरो से
कितनी भी दूर
मिलने से हो मजबूर
पर धड़कनों से कभी
नही होती है दूर
हर पल साँस
बनकर धड़कती रहती है
माँ की ममता
जैसी दुनिया मे
और कोई जन्नत
कहाँ होती है
जो हर किसी
कहाँ नसीब होती है
जिन्होंने बांधे हो
मन्नत के धागे
उनकी ही किस्मत
में माँ की सेवा होती है
नही तो सिर्फ दूरियाँ
ही हमारी किस्मत होती है
Loading comments…