जय जय स्कंदमाता
जो कोई तुमको ध्याता
हर विघ्न मिट जाता
स्कंद की हो तुम माता
नाम इससे ही पाया
अस्त्र कमल माता तुम्हारा
शिव है तुम्हारे भर्ता
करती सिंह सवारी
दुष्टों पर तुम भारी
रूप चतुर्भुज धरती
एक हस्त में कमल शोभता
एक हस्त वरमुद्रित होता
शुभ्र रंग से मात सुशोभित
कमल आसन पर विराजित
पद्मासना नाम पाया
करती सब इच्छा पूरी
जो कोई तुमको ध्याता
साथ तुम्हारे स्कंद देव की
कृपा भी पाता
सुर्यमंडल की अधिष्ठात्री
होता तेज अलौकिक मुख पर
जो मात शरण आता
जय जय स्कंदमाता!
Comments
Loading comments…