मैं कभी रुका नहीं
यूँ ही चलता गया
लाख कोशिशो के बावजूद मिली सफलता
लेकिन मैं कभी थका नहीं
मैं कभी रुका नहीं, यूँ ही चलता गया
राह में आती रही परेशानियां अनेक
सब मुश्किलों को आसां करते हुए
मैं यूँ ही चलता गया
बनाता रहा मैं खुद ही अपनी राहे
परेशानियों को चीर हर मुकाम को पाता रहा
जब-जब भी छाये परेशानियों के बादल
मैं साँझ बनकर गाता रहा
मैं कभी रुका नहीं
यूँ ही चलता गया
Loading…
Comments
Loading comments…