हर साल 20 मई को,
मधुमक्खी दिवस मनाते।
इनके संरक्षण के बारे में,
जागरूकता बढ़ाते।।
पैरों में परागकण चिपकाकर,
एक फूल से दूसरे पर ले जाती।
फल, सब्जी, अनाज, उत्पादन में,
भरपूर योगदान देती।।
पारिस्थितिकी तन्त्र का,
ये करती हैं सन्तुलन।
जैव विविधता का,
ये करती हैं संरक्षण।।
होती हैं बहुत लाभकारी,
बनाती हैं शहद गुणकारी।
बैक्टीरिया, वायरस नहीं छोड़ती,
कोई बीमारी ये नहीं फैलाती।।
Comments
Loading comments…