120Log inSign up
by Irfan Junejaमेरा प्यारा हिन्द
Details

जिसने दी पनाह मुझे

जिसने दिया प्यार मुझे

वो है मेरा प्यारा हिन्द


जहाँ बुने ख्वाब मैंने

जहाँ पाया अपनापन मैंने

वो है मेरा प्यारा हिन्द


जिसने दी आज़ादी मुझे

अपना मज़हब पालने की,

जिसने दी आज़ादी मुझे

अपने विचार रखने की,

वो है मेरा प्यारा हिन्द...


भाईचारा सिखाया जिसने,

औरो को गले लगाया जिसने,

वो है मेरा प्यारा हिन्द...


दिल में जो समा गया,

प्यार जिसपे आ गया,

वो है प्यारा हिन्द...



Loading comments…