महानगर की आत्मा की
चीखे नहीं सुनते
ऊपरी तौर पर ही होता एक्शन
वायरस भी चला जाएगा
पॉल्युशन तो रहेगा
जो बीमार करता रहेगा सबको
हमारी कारों के अंदर घुसा कर
लाल पीली बोतलें हम पीते रहेंगे
मीठे पर विषाक्त पानी की
और खाते रहेंगे कचरा भोजन
न जाने कब तक
शायद 2025 तक
जब एक और
भयानक वायरस दस्तक देगा
महानगरों पर
चीख तो आज ही सुन ले हम
तो बेहतर...
Comments
Loading comments…