120Log inSign up
by Shayra dr. Zeenat ahsaanमोती
Details

Prompt-2

है अलबेला नया नबेला

मोती इसका नाम 

भौंक भौंक कर धाक जमाना

इसका है बस काम


 1. पूरे घर में दौड़ लगाता  

 देखके सबको प्यार जताता

  हड्डी बड़े चाव से खाता               

  पूंछ हिलाता कान उठाता

दरवाजे पर बैठे सुबहो शाम 

 मोती इसका नाम.. 


2.बंटी की फुटबॉल खेलता  

 चंकी की चप्पल ले जाता      

मम्मी की गोदी चढ़ जाता   

कोई आए यही बताता   

पापा संग टहले सुबहो शाम

 मोती इसका नाम ... 


3.चोर उचक्के घुस न पाए  

भौंखे उनपे और गुर्राए  

 मित्रों से ये हाथ मिलाए 

 अपनी ड्यूटी खूब बजाए  

 पल में करदे सबका काम तमाम  

मोती इसका नाम .... 


4.वफादारी में सबसे आगे 

रात रात भर ये तो जागे 

 भूखे रहकर फर्ज निभावे 

 जहां भी जाओ पीछे आवे  


ये घर की ज़ीनत है लोगों

करता नहीं आराम

 मोती इसका नाम।

Loading comments…