माना पिता कभी रोते नहीं
पर इसका मतलब यह नहीं कि
उन्हें दुख होता नहीं।
अपने बच्चों की खुुशियां देख
वो भी खुश हो जाते है
अपने बच्चों को कभी रोता देख
वो भी सहम जाते है।
पिता भी करतेें है प्यार
पर वे कभी अश्कों से जताते नहीं
अपनी संतान की कभी देख चोट
दर्द होता है कितना वे बताते नहीं।
मां अगर ममता का सागर है
तो पिता उस सागर का किनारा है
मां अगर जीवन देती है
तो पिता जीना सिखातें है।
Comments
Loading comments…