कहने को कहते पृथ्वी हम सब की माता है,
पर कहो कौन कौन अपना फर्ज निभाता है।।
पय रूप मे छाती से निचोड़कर नीर,
उसकी नमी को अनवरत मिटाते हो ।
डाल डाल जहरीले रसायन उसको ,
विषकन्या सा जहरीला बनाते हो।
हरियाली रूपी सुन्दर बस्त्रो का ,
दुशासन सा हरण करते हो।
बनाकर बहुमंजिले भवन उसके ,
ह्रदय पर उनका भार धरते हो।।
नदियां नाले झीले ताल सरोवर सभी ,
आवासो मे तुमने तब्दील कर डाले ।
दिखते तो बड़े ही सुंदर भोले भाले ,
मगर भीतर से दिल के हो बहुत काले।।
घमंड सब कुछ बनाने का तुम्हे एक दिन ,
तुम्हे सुविधाओ सहित विदा कर देगा।
प्रकृति का विनाश तुम्हारे जीवन का उपवन ,
एक न एक दिन अवश्य ही उजाड़ देगा ।
मै तो सहनशील हूं सब सब सहन कर लूंगी ,
याद रहे तेरे पापों का प्रतिशोध लेकर ही रहूँगी ।।
Comments
Loading comments…