तुम्हारे प्यार में खो जाना मुझे पसंद है
तेरी पलकों में छिपना मुझे पसंद है
जब भी मैं रूठ जाऊँ तुमसे
तेरा मुझ को मनाना मुझे पसंद है
हमारे मिलन की वो रातें
उनको याद करना मुझे पसंद है
तेरा मुझे देखकर शर्माना
फिर मुंह फेरना मुझे पसंद है
टूट जाऊँ अगर जिंदगी में मैं
तेरा धैर्य देना मुझे पसंद है
Comments
Loading comments…