अवध में बजत बधैया जनमें है, राम रघुरैया।
चैत्र को महीना, आओ जो पावन।
अभिजीत मुहूर्त, बड़ो है सुहावन।
हर्षित हैं, जा सरजू मैया।
जनमें है राम रघुरैया।
अवध में---
मध्यान्ह काल की, वेला जा आई।
बारह बजे प्रकटें हैं राम रघुराई।
हर्षित हैं, कौशल्या मैया।
जनमें हैं राम रघुरैया।
अवध में-------
राजा दशरथ घर बजत बधाई।
कानों में गूंज रही शहनाई।
देव, करें ता-ता थैया।
जनमें हैं राम रघुरैया।
अवध में------
अवधपुरी सोहई यही भांति।
प्रभुहु मिलन आई जनु राती।
सूरज के धम गयें हैं पहिया।
जनमें हैं राम रघुरैया
अवध में------
राजा दशरथ जी फूलें न समायें।
अपनों सब धन-धान्य लुटायें।
जुग-जुग जीयें चारों भैया।
जनमें हैं राम रघुरैया।
अवध में-------
अवध में बजत बधैया।
जनमें हैं राम रघुरैया।।
Loading comments…